योजनाओं के क्रियान्वयन व बजट संबंधी जानकारी ली
बागपत। रीजनल इंस्पेक्टर एससी वर्मा ने बुधवार को विकास भवन में पशुपालन विभाग, जिला पंचायत राज विभाग के अलावा एआरटीओ कार्यालय और क्षेत्रीय आयुर्वेदिक कार्यालय बागपत का ऑडिट किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में उपस्थित स्टाफ और योजनाओं के क्रियान्वयन और बजट संबंधी जानकारी प्राप्त की।
ऑडिट के लिए बागपत पहुंचे रीजनल इंस्पेक्टर एससी वर्मा ने बुधवार को पशुपालन विभाग का निरीक्षण कर विभाग की योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने डीपीआरओ कार्यालय का ऑडिट किया। जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में उन्होंने पंचायत भवन निर्माण, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओं के अलावा अन्य योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने विभाग को प्राप्त बजट और खर्च किए बजट की जानकारी ली। उन्होंने एआरटीओ कार्यालय और क्षेत्रीय आयुर्वेदिक कार्यालय का निरीक्षण कर ऑडिट किया।