फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप से लाल हो जाती हैं आंखें : डॉ. जेके गर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
धूप से लाल हो जाती हैं आंख - डॉ. जेके गर्ग
विज्ञापन

बड़ौत।
पिछले कई रोज से छोटे-छोटे बच्चों के अलावा बड़ों की आंखों में लाली होने की समस्या बढ़ रही है, इससे अभिभावक डर जाते हैं। इससे बिल्कुल नहीं डरें और सिर्फ आंखों को धूप से बचाएं।
विज्ञापन

इस संबंध मेें नेत्र चिकित्सक डॉ. जेके गर्ग का कहना है कि इस तरह की समस्या को लेकर छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक पिछले एक सप्ताह में दर्जनों भर लोग मेरे पास आ चुके हैं। यह सिर्फ सामान्य स्थिति है। धूप की कारण आंखें लाल हो जाती है, इसके बाद परिजन डर जाते हैं और चिकित्सकों के चक्कर काटने लगते हैं। इससे सिर्फ हमें बचाव रखना है।
विज्ञापन

लक्षण
1. धूप के कारण आंखें लाल हो जाती हैं।
2. आंखें लाल होने के बाद खुजर्ली होना शुरू हो जाता है।
बचाव
1. दिन में 3 से 4 बार अपनी आंखों को ठंडे पानी से धोये।
2. धूप या धूल और मिट्टी वाली जगह पर जाएं तो सनग्लासेज पहनें।
3. संतुलित खानपान ले, खूब पानी पीयें।
4. बच्चों को धूप से बचाएं, अधिक समय तक कूलर या फिर पंखे के नीचे रखे।
5. आंखों को आराम देने के लिए आठ घंटे की नींद लें।
6. कंप्यूटर, टीवी या मोबाइल में देख रहे हो तो उचित दूरी बनाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें