फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: आंगनबाड़ी और सहायिकाओं के खाली पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के कुल 635 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन पदों के लिए 16 जुलाई तक आवेदन मांगे गए हैं। चयन साक्षात्कार के बाद किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 261 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 374 सहायिका के पद खाली हैं। पूर्व में हुई प्रक्रिया में 150 से अधिक पद ही भरे जा सके थे। अब शासन से हरी झंडी मिल गई है। इन पदों को भरने के लिए दोबारा प्रक्रिया शुरू की गई है। जिला कार्यक्रम विभाग ने भी इस संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला कार्यक्रम अधिकारी नागेंद्र मिश्रा ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद साक्षात्कार होंगे। ये साक्षात्कार विकास भवन सभागार में आयोजित किए जाएंगे। आवेदकों को अपने अभिलेख कार्यालय में जमा करने होंगे।
विज्ञापन


इस तरह खाली हैं पद
ब्लॉक- आंगनबाड़ी- सहायिका
बागपत शहर- 02-21
बागपत ग्रामीण- 06- 26
बड़ौत- 154- 150
बिनौली- 15- 35
छपरौली- 29- 39
खेकड़ा- 22-47
पिलाना- 33- 56
कुल- 261- 374
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें