फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार में लिप्त मिलें तो कार्रवाई के लिए रहे तैयार: एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
भ्रष्टाचार में लिप्त मिलें तो कार्रवाई के लिए रहे तैयार: एसपी
विज्ञापन

बागपत। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने अपराध गोष्ठी में थानाध्यक्षों और अन्य अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। कहा कि जो भी भ्रष्टाचार में लिप्त मिलेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करें। पीड़ित थाने पहुंचे तो उनके साथ अच्छा व्यवहार करें और अपराधों पर लगाम लगाएं।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में आयोजित अपराध गोष्ठी में एएसपी अनिल कुमार सिंह, सीओ ओमपाल सिंह, सीओ दिलीप कुमार और विभिन्न थानों के एसओ शामिल रहे। एसपी ने हत्या, लूट एवं बलवा के अपराधों की रोकथाम और पूर्व के घटित अपराधों में तत्परता से कार्यवाही, जन शिकायतों का तत्परता से निस्तारण, विवेचनाओं के निस्तारण, वांछितों की गिरफ्तारी और अन्य मामलों के निस्तारण तेजी से करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें