फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद सीएचसी पहुंचे सब्जी आढ़ती और कराया कोरोना टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। नगर की गुराना रोड निवासी सब्जी आढ़ती व उसके भतीजे के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद नगर व देहात क्षेत्र के सब्जी आढ़तियां में भी दहशत है। मंगलवार को 30 से अधिक सब्जी आढ़ती सीएचसी पर पहुंचे और अपनी जांच कराई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार का कहना था कि 30 सब्जी आढ़तियां के सैंपल लिए गए है। साथ ही सभी को घर पर रहने को कहा गया है।
विज्ञापन

निगेटिव रिपोर्ट आने से ली राहत की सांस
बड़ौत। नोएडा में एक टीवी चैनल में काम करने वाला पत्रकार नगर की आजाद नगर कालोनी में तीन मई को आया था और पांच दिन रहने के बाद आठ मई को वापस नोएडा चला गया था। इस दौरान नोएडा मेें उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई थी। इसके बाद स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके परिवार के आठ लोगों के सैंपल लेकर उन्हें होम क्वारंटीन कर दिया था। हाल ही में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसकी सूचना पर आसपास रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें