फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटस्पॉट एरिया में दूध के लिए भी तरस गए

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। कोरोना पॉजिटिव के बढ़ते मामलों को देखते हुए नगर में घोषित किए हॉटस्पॉट एरिया मेें मंगलवार को मार्केट बंद रहा। इससे इस एरिया में रहने वाले लोगों की मुसीबतें बढ़ गयी है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि घरों तक ना तो दूध जा पा रहा है और ना ही लोग स्वयं घर का जरूरी सामान खरीद पा रहे है। इससे उनकी मुश्किलें बढ़ी जा रही है। हालांकि प्रशासन द्वारा होम डिलीवरी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की बात कहीं जा रही है, लेकिन धरातल पर इसका क्रियान्वयन नहीं दिखा। अमर उजाला ने मंगलवार को इसकी पड़ताल की::::
विज्ञापन

सुविधा ना के बराबर
गुराना रोड पर सभी दुकानें बंद मिली और अधिकांश लोग घरों में कैद दिखाई दिए। इसी रोड के रहने वाले दीपक ने बताया कि सुबह से ना तो दूध मिला और न ही दुकान से सब्जियां खरीद पाएं। एक सप्ताह से गलियां बंद है, यहां पर सुविधा ना के बराबर है।
समाप्ति की ओर है जरूरी सामान
संदीप का कहना है कि कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद कई परेशानी उत्पन्न हो गई। गलियां सील कर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जरूरत का जो सामान खरीदा था, वह समाप्त होने को है, लेकिन जब सामान खरीदने के लिए जाते है तो उल्टा भगा दिया जाता है।
विज्ञापन

होम डिलीवरी के लिए दिए गए निर्देश
एसडीएम दुर्गेश मिश्रा का कहना है कि सीलबंद एरिया में लोगों तक जरूरी सामान भिजवाने के लिए होम डिलीवरी की व्यवस्था की गई है। इस संबंध में संबंध विभागीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिएं जा चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें