बागपत कोतवाली क्षेत्र के गाधी गांव में रवित हत्याकांड के मामले में गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों ने एसपी कार्यालय में हंगामा किया। इस दौरान परिजनों ने कहा कि फरार आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है।
विज्ञापन
मंगलवार को रवित के परिवार के सदस्य एसपी अभिषेक सिंह से मिले। बताया कि तीन अगस्त को रक्षाबंधन के दिन रवित की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस अभी तक सात आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
आरोपी गांव में आरोपी खुले घूम रहे हैं और उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने पुलिस कप्तान से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एसपी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। इस दौरान विमलेश, कुलदीप सिंह, जितेंद्र मौजूद रहे।