पकड़ो-पकड़ो निकल न जाए:बागपत के सर्वोदय पब्लिक स्कूल में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेती ?
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। सर्वोदय पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन किया। प्रतियोगिता में रावी हाउस विजेता और यमुना हाउस उपविजेता बना। प्रतियोगिता के उपरांत विजेताओं को ट्राफी देकर व मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित तेवतिया ने छात्र-छात्राओं को पूरी मेहनत और समर्पण से गलतियों से सीख लेकर प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल में हुई आठ सौ मीटर दौड़ रावी हाउस (रेड) प्रथम स्थान पर रहा। इसके उपरांत स्कूल में शटल रेस, कबड्डी, दो सौ मीटर की दौड़, सेक रेस, स्पून रेस की प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गईं।
प्रतियोगिता के उपरांत विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में 250 अंकों के साथ रावी हाउस विजेता और 240 अंकों के साथ यमुना हाउस उपविजेता रहा। विद्यालय के निदेशक प्रमोद पंवार एवं प्रबंध समिति की सदस्या पिंकी चौधरी ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
स्कूल के प्रबंधक जयचंद दरोगा ने कहा कि जीवन में सफल होने के लिए अनुशासित होना बहुत जरूरी है। अनुशासन के साथ मेहनत करने से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। मौके पर स्कूल के संस्थापक तेजपाल सिंह, विद्यालय के निदेशक प्रमोद पंवार, प्रबंध समिति के सदस्य देवेंद्र कुमार, हरेंद्र पंवार, अवध कुमार व स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहे।