फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जीएसटी टीम के छापे की सूचना पर बाजार बंद

विज्ञापन
अमीनगर सराय में बंद पड़ा बाजार - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी/अमीनगर सराय/खेकड़ा (बागपत)। जीएसटी टीम के छापा मारने की सूचना पर शुक्रवार को कस्बा अमीनगर सराय का बाजार बंद रहा। दुकानदार दुकानों पर ताला लगाकर बाहर बैठे रहे। उधर जीएसटी टीम की कार्रवाई के विरोध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर विरोध जताया और कलक्ट्रेट प्रभारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कस्बा अमीनगर सराय में शुक्रवार को जीएसटी टीम के छापा मारने की अफवाह फैल गई। जिस पर दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दीं और बाहर बैठ गए। बाजार बंद होने से कस्बे में खरीदारी के लिए पहुंचे ग्राहकों को वापस लौटना पड़ा।
कस्बे के बाजार में दिन भर दुकानें बंद रहीं, जबकि कुछ छोटी दुकानें खुली रहीं। उधर जीएसटी टीम की सूचना पर अग्रवाल मंडी टटीरी में बाजार बंद रहा। टीम की सूचना पर व्यापारियों में अफरातफरी मची रही। दुकानदार दुकानें बंद कर दुकानों के बाहर खड़े रहे तो कुछ दुकानदार आधा शटर खोलकर सामान बेचते हुए नजर आए। इसके विरोध में कस्बा अग्रवाल मंडी का बाजार दूसरे दिन भी बंद रहा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल बागपत के पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे। उनका कहना था कि टीम के छापा मारने से व्यापारी वर्ग डरा हुआ है। दुकानदार दुकानें नहीं खोल रहे हैं, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। बाजार में खरीददारी के लिए आने वाले ग्राहकों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कलक्ट्रेट प्रभारी अजय कुमार को मुख्यमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन में जीएसटी की सर्वे छापामारी बंद कराने की मांग की। मौके पर जिलाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता, बागपत नगर अध्यक्ष मनोज गोयल, कपिल गुप्ता, गौरव, पंकज गुप्ता, मुनीर खान, अतुल जिंदल मौजूद रहे।
उधर, खेकड़ा के बाजार में भी जीएसटी टीम की छापे मारने की सूचना व्यापारियों में फैल गई। इससे बाजार में व्यापारियों ने अपनी अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए। शाम तक बाजार में टीम ना आने के बाद व्यापारियों ने अपनी दुकानें खोलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें