फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: श्रीराम का अग्नि बाण लगते ही जला रावण का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरे का त्योहार धूमधाम ने मनाया गया। भगवान श्रीराम का अग्नि बाण लगते ही रावण का पुतला जल उठा। दशहरे पर भगवान श्री राम ने रावण का वध कर असत्य पर सत्य की जीत का संदेश दिया। रावण का वध होते ही चारों ओर श्रीराम के जयकारें गूंज उठे।
विज्ञापन

बागपत में श्री आदर्श रामलीला मंडल बागेश्वर शिव मंदिर पुराना कस्बा की ओर से दिल्ली रोड स्थित रिवर पार्क के पास मैदान में रामलीला का मंचन किया गया। रामलीला मंचन में मेघनाथ, कुंभकर्ण और रावण के पुतले का दहन किया गया। भगवान श्रीराम राम ने अग्नि बाण छोड़कर रावण के पुतले का दहन किया। कार्यक्रम में मंदिर समिति की ओर से अतिथियों को पटकार पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर अध्यक्ष यशवीर सिंह चौहान, दारा सिंह चौहान, प्रमोद चौहान, सुधारस चौहान, प्रवीण चौहान, विष्णु शर्मा, सतपाल चौहान, शेखर चौहान, सुशील चौहान मौजूद रहे।

लग्जरी गाड़ी से रामलीला मैदान पहुंचे दशानन
बागपत। श्री आदर्श रामलीला मंडल बागेश्वर शिव मंदिर पुराना कस्बा की ओर से रिवर पार्क के पास रामलीला में दशानन अपनी सेना के साथ लग्जारी गाड़ी और बाइक पर सवार होकर पहुंचे। दशानन का काफिला को देखने के लिए नगर में लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


रावण का पुतला जलते ही हुई श्रीराम की जय जयकार
अग्रवाल मंडी टटीरी। अग्रवाल मंडी टटीरी में श्री आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला मैदान में रामलीला मंचन और मेले का आयोजन किया गया। मेले में कस्बे के अलावा देहात से आए बच्चों ने खरीदारी की।
रामलीला मंचन में श्रीराम-रावण युद्ध का नगर में भ्रमण किया गया। नगर भ्रमण के बाद रामलीला मैदान में श्रीराम ने अग्नि बाण छोड़कर रावण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया। रावण के पुतले का दहन होते ही मैदान श्रीराम के जयकारों से गूंज गया। इस मौके पर पंडित अंकुर शर्मा, संजीव शर्मा, दीपक गोयल, आशुतोष शर्मा, दीपक जैन, मनोहर लाल, मुकेश राय, देवेंद्र, अनिल, संदीप पांचाल मौजूद रहे।

मेले में बच्चों ने खूब की खरीदारी
रटौल। रटौल कस्बे में दशहरे के त्योहार पर मेले का आयोजन किया गया। इसमें कस्बे के अलावा आसपास के गांवों से परिवार के साथ आए बच्चों ने खूब खरीदारी की। मेले में लगाए गए झूलों पर झूलने के लिए बच्चों की भीड़ लगी रही। इस मौके पर रामलीला मंचन में श्रीराम और रावण के युद्ध के मंचन के बाद रावण के पुतले का दहन किया गया। इस मौके पर देवेंद्र रोरा, पंडित कुश प्रसाद शास्त्री, संजय आरोरा, बंटी गुप्ता, अंकुर गुप्ता, राजून पाल, पम्मी कश्यप सहित अन्य मौजूद रहे। उधर, ललियाना गांव में भी विजय दशमी के त्योहार पर मेले और रावण के पुतले का दहन किया गया।

मेले में बच्चों ने झूला झूला
अमीनगर सराय। अमीनगर सराय के शीलचंद इंटर कालेज के मैदान में दहशरे के त्योहार पर मेला लगा और रामलीला मंचन किया गया। रामलीला में रावण और श्रीराम के युद्ध के बाद रावण के पुतले का दहन किया गया। मेले में बच्चों और महिलाओं ने जमकर खरीदारी की और झूले झूले। इस मौके पर रामलीला कमेटी के सदस्य और अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें