फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारीच के छल से सीता का हरण कर ले गया रावण

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। श्री प्रेम मंडल रामलीला कमेटी बिनौली की ओर से शिव मंदिर प्रांगण में चल रहे रामलीला मंचन में शनिवार को सीता हरण, राम सुग्रीव की मित्रता और बाली वध का कलाकारों ने मंचन किया।
विज्ञापन

डायरेक्टर प्रवीन उर्फ पपन्न गुप्ता के निर्देशन में माता सीता का हिरन के प्रति लगाव एवं लक्ष्मण रेखा पार कर रावण को भिक्षा देना उनके हरण का कारण बना गया। रावण ने मारीच के साथ मिलकर स्वयं साधु वेश धारण कर सीता हरण किया। सीता की रक्षा करने में जटायु अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए। सीता की तलाश में वनों में भटकते राम-लक्ष्मण शबरी आश्रम में शबरी के झूठे बेर खाते हैं। इसके बाद हनुमान उन्हें किष्किंधा पर्वत पर सुग्रीव के पास ले जाते हैं, जहां पर दोनों की मित्रता होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें