फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसर जितनी दरियादिली दिखाएंगे, उतने ज्यादा बच्चे बेंच पर बैठकर पढ़ेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्तर पर अधिकारियों के सहयोग से 57 परिषदीय विद्यालयों में कराई जाएगी बेंच की व्यवस्था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। अब परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भी बेंच पर बैठकर पढ़ाई करेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तर पर अधिकारियों के सहयोग स्कूलों में बेंच की व्यवस्था कराई जाएगी। अधिकारियों के सहयोग के बाद जिला विद्यालयों में बेंच की कमी पड़ने पर शासन को डिमांड भेजी जाएगी।
जिले में 335 प्राथमिक विद्यालय, 64 उच्च प्राथमिक और 136 कंपोजिट विद्यालय हैं। इनमें लगभग 70 हजार छात्र-छात्राओं का पंजीकरण है। 335 प्राथमिक विद्यालयों में 57 विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को बैठने के लिए बेंच नहीं हैं। इनके अभाव में छात्र-छात्राएं टाट पर बैठकर शिक्षण कार्य कराया जाता है, मगर अब जल्द ही इन छात्रों के लिए स्कूलों में बेंच की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों में बेंच की पूर्ति कराने के लिए प्लान तैयार कर लिया है। विभाग स्कूलों में बेंचों की व्यवस्था कराने के लिए जिला स्तर से तहसील स्तर तक के अधिकारियों का सहयोग लेगा। अधिकारियों द्वारा जमा की कई धनराशि में बेंच खरीदकर स्कूलों में भिजवाई जाएगी। पिछले सप्ताह नोएडा में बेसिक शिक्षा विभाग की कार्यशाला हुई थी। इसमें सभी जनपदों के बीएसए, डीआईओएस, सीडीओ ने भाग लिया था। कार्यक्रम शाला में कायाकल्य व निपुण भारत अभियान पर जोर दिया गया था।
यहां शिक्षा निदेशक ने सभी बीएसए को जिन विद्यालयों में छात्रों के बैठने के लिए बेंच नहीं उनका चिह्निकरण करने और जिला स्तर पर अधिकारियों के सहयोग से बेंच की व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने जिला स्तर पर की गई व्यवस्था के बाद कमी होने पर शासन को डिमांड करने के लिए कहा था। अब जिले में विद्यालयों का चयन कर लिया गया है। बागपत में 57 प्राथमिक विद्यालयों में बेंच नहीं हैं। इन विद्यालयों में बेंच की व्यवस्था कराने के लिए अधिकारियों से सहयोग लिया जाएगा और कमी पडने पर शासन को डिमांड भेजकर व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन

----
वर्जन-
जिले के 57 प्राथमिक विद्यालयों में बेंच नहीं हैं। इनमें जिला स्तर पर अधिकारियों के सहयोग से बेंच की व्यवस्था कराई जाएगी। इसके उपरांत बेंच की कमी पड़ने पर शासन से डिमांड की जाएगी।-कीर्ति, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें