फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाम, दोझा और ढोढरा के किसानों ने मांगा मिनी सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
- किसानों ने कहा कि उनके गांव से बड़का की दूरी अधिक
विज्ञापन

- तीनों गांव का तौल केंद्र ढोढरा गांव में बनाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। जिले के बाम, दोझा और ढोढरा गांव के किसानों ने गन्ने की तौल के लिए ढोढरा में मिनी सेंटर बनाने की मांग रखी। डीएम शकुंतला गौतम से मिलकर किसानों ने कहा कि बड़का तीनों गांव से दूर है, जिस कारण परेशानी खड़ी हो जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को बाम गांव के प्रधान दीपक कुमार के नेतृत्व में किसान कलक्ट्रेट में डीएम से मिले। किसानों का कहना था कि मलकपुर चीनी मिल का मिनी सेंटर बड़का में लगाया जा रहा है। बाम, ढोढरा और दोझा को भी इसी सेंटर से जोड़ जा रहा है। बड़का की दूरी पांच किलोमीटर होने के कारण तीनों गांव के किसानाें को परेशानी उठानी पड़ेगी। मांग रखी गई कि तीनों गांव का केंद्र ढोढरा में बना दिया जाए। इसके लिए ढोढरा में किसान जमीन देने के लिए तैयार है। ढोढरा में जिस जगह मिनी सेंटर लगाया जाने की मांग की गई, उसके पास धर्मकांटा भी है। इससे किसानों को सुविधा होगी। डीएम ने समस्या के समाधान का भरोसा दिया। कामेश त्यागी, विपिन, बिजेंद्र सिंह, अंकुर, रूपचंद, संजय कुमार, प्रमोद प्रधान, संजय त्यागी, जय प्रकाश और देवेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें