फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन विक्रेताओं ने किया प्रदर्शन, लखनऊ रवाना

विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन करते कोटेदार - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
राशन विक्रेताओं ने किया प्रदर्शन, लखनऊ रवाना
विज्ञापन

बड़ौत। विभिन्न मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को राशन विक्रेता कल्याण समिति के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए समस्या को लेकर नाराजगी जाहिर की और लखनऊ रवाना हो गए।
विज्ञापन

राशन विक्रेता कल्याण समिति से संबंधित कोटेदार जिलाध्यक्ष सुधीर दांगी के नेतृत्व में एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष सुधीर दांगी ने कहा कि कोरोना काल में सभी कोटेदारों ने ईमानदारी से पात्र लोगों को राशन वितरित किया था, उसके बाद भी शासनादेश के अनुसार कोटेदार काम कर रहे हैं, लेकिन संघ की कथित अध्यक्ष ने कोटेदारों पर घटतौली करने वाला और चोर कहा है, इससे कोटेदारों की भावनाएं आहत हुईं हैं। कोटेदारों ने सरकार द्वारा खरीदे गए खाली कट्टों को रुपये दिलाने सहित अन्य लंबित भुगतान दिलाए जाने की मांग की। बाद में सभी कोटेदार लखनऊ पहुंचे और वहां पर प्रमुख सचिव खाद तथा रसद विभाग को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर सुधीर, पप्पू, राहुल, शाकिर, प्रदीप सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें