फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के डर से राशन की दुकानों में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। दिल्ली में एक सप्ताह का लॉकडाउन लगाए जाने के बाद अब उप्र की जनता में भी लॉकडाउन का भय सताने लगा है। इसका असर नगर के बाजारों में भी देखने को मिल रहा है। लोगों ने भय के कारण राशन इकट्ठा करना शुरू कर दिया है। बाजारों में राशन की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर के घटटा बाजार, संजय मूर्ति, नेहरू मूर्ति, फूंसवाली मस्जिद, गुराना रोड, गांधी रोड, कोताना रोड, बड़का रोड सहित देहात क्षेत्र के मुख्य बाजारों में स्थित परचून की दुकान पर राशन खरीदने वालों की भीड़ रही। सुमित, अमित, पूजा दीपक, रोशन, ज्योति ने कहा कि लॉकडाउन की बार बार चर्चा हो रही है। इसलिए राशन इकट्ठा कर रहे हैं। उधर, एसडीएम दुुर्गेश मिश्र ने लोगों से किसी तरह की घबराहट में न आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग संयम बनाए रखें और कोरोना के बचाव के लिए कोवडि-19 के नियमों का पालन करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें