फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वर डाउन होने से खत्म नहीं हो रही राशन की लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नगर से लेकर देहात तक राशन को लेकर हर रोज लाइन लगी रहती है। सर्वर डाउन होने के कारण लोगों को घंटो तक राशन के लिए लाइन में खड़े होने के लिए विवश होना पड़ रहा है। राशन की दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रखा जा रहा। राशन लेने के लिए आए लोग एक-दूसरे से सटकर खड़े रहते हैं।
विज्ञापन

जिले में 403 पॉस मशीनों से राशन का वितरण किया जा रहा है। नगर से लेकर देहात तक राशन को लेकर मारामारी मची हुई है। डीलर की दुकान के सामने सुबह सवेरे से ही लाइन लगनी शुरू हो जाती है। वितरण के दौरान सर्वर लोगों के लिए परेशानी बना हुआ है। सर्वर डाउन होने के कारण लोगों को घंटों तक इंतजार करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। इसी वजह से लाइन शाम तक खत्म नहीं होती। सर्वर डाउन होना राशन वितरण के दौरान मुख्य समस्या बना हुआ है। वहीं प्रशासन के प्रयासों के बावजूद भी राशन की दुकानों पर न तो सैनिटाइजर की व्यवस्था कराई गई है और न ही सोशल डिस्टेंसिग का पालन कराया जा रहा है। पूर्ति अधिकारी अभय प्रताप का कहना है कि राशन वितरण में सर्वर परेशानी बना हुआ है। शनिवार तक केवल 18 प्रतिशत राशन का वितरण हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें