फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डीलर की दुकान में घुसकर मारपीट, ई-पॉश मशीन भी तोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। बड़का गांव में बुधवार देर रात एक महिला व उसके साथ आए कुछ लोगों ने राशन डीलर से दुकान में घुसकर मारपीट कर दी। विरोध करने पर ई-पॉस मशीन भी तोड़ डाली। इस पर पीड़ित ने आरोपी महिला के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पीड़ित डीलर बबीता मंगलवार शाम राशन वितरण कर रही थीं। आरोप है कि तभी गांव की महिला बानो कुछ साथियो के साथ पहुंची। उसने राशन डीलर से गालीगलौज कर मारपीट शुरू कर दी। इसका राशन डीलर बबीता ने विरोध किया तो बानो ने ई-पॉस मशीन तोड़ डाली। शोर सुनकर लोग उधर दौडे़ तो बानो राशन डीलर को धक्का देकर भाग निकली। डीलर ने वारदात की जानकारी क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विकास सिंह को दी। वहीं, राशन डीलर ने बुधवार को कोतवाली पहुंचकर बानो के खिलाफ सरकारी काम मेें बाधा डालने, अभद्रता करने, ई-पॉस मशीन तोड़ने की तहरीर दी। उन्होंने जल्द कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें