बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने महिला बाल कल्याण विभाग के कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चों की समीक्षा की। बताया कि जिले के 1338 केंद्रों पर 891 आंगनबाड़ी कार्यरत्त है। लाल श्रेणी के 791 बच्चे, पीली श्रेणी के 2770 और हरी श्रेणी के 103302 बच्चे है। डीएम ने लाल श्रेणी के बच्चों पर अधिक फोकस करने तथा उनके माता-पिता के राशन कार्ड बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने हरी श्रेणी में अधिक से अधिक बच्चों का सुधारीकरण करने तथा विद्यालयों में सहजन के पौधे व पोषण वाटिका, किचन गार्डन बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने पोषण वाटिका की स्थापना स्तनपान व ऊपरी आहार को प्रोत्साहित करने के निर्देश देते हुए कहा कि सितंबर माह में जनप्रतिनिधियों से कोरोना प्रोटोकॉल के अंतर्गत शुभारंभ कराकर पोषण मिशन अभियान चलाया जाएगा। पोषण महा को सफल बनाने के लिए जिले में आईसीडीएस विभाग द्वारा बच्चों की पहचान व चिह्निकरण किया जाएगा। गर्भवती महिलाओं तथा शून्य से दो वर्ष से कम आयु के बच्चों का गृह भ्रमण कर स्तनपान एवं ऊपरी आहार परामर्श प्रदान किया जाएगा। बैठक में प्रभारी सीडीओ हुबलाल, जिला समाज विमल कुमार ढाका, जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन, जिला सेवायोजन अधिकारी पारुल सिंघल, जीएमडीसी हिमांशु गंगवार एवं सभी खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे ।
श्रमिकों को योग्यता के अनुसार उपलब्ध कराए रोजगार
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने जिला रोजगार समिति की बैठक में श्रमिकों को उनकी योग्यता के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिले में 721 प्रवासी श्रमिकों को रोजगार प्रदान किया गया है। उन्होंने श्रमिकों के जॉब कार्ड बनाकर, श्रमिकों को उनकी योग्यता के आधार पर रोजगार प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रवासियों का डाटा अपडेट करने के निर्देश दिए।