बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। जिलेभर में जरूरतमंदों को सामान का वितरण किया गया। पुलिस-प्रशासन के अलावा समाजसेवी संगठनों ने खाद्य सामग्री वितरित की।
बड़ौत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी रसोई से खाना बनवाकर गरीबों व असहाय लोगों को बांटा गया। जिलाध्यक्ष डा यूनुस चौधरी, चौधरी रामकुमार सिंह पंवार, शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा व अनुशासन समिति के चेयरमैन घनश्याम शर्मा, डॉ. नरेंद्र शर्मा, मास्टर कृष्णपाल, रमेश, रामकुमार शर्मा, योगेश सोती, नगेंद्र, अरशद अली, परवेज, शकील, मेहरबान शामिल रहे।
जलालपुर गांव के प्रधान शहीद चौधरी के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के लोग जरूरतमंदों तक खाद्य सामग्री पहुंचाने का काम कर रहे है। स्थानकवासी जैन समाज मंडी बड़ौत के पदाधिकारी आवारा पशुओं को रोटियां बनाकर खिला रहे हैं। अध्यक्ष शिखर चंद जैन, महामंत्री संजय जैन, कोषाध्यक्ष मनोज जैन के नेतृत्व में मूलचंद जैन, वीरेंद्र कुमार जैन, अनिल जैन, पवन जैन और स्थानक के कर्मचारी मनोज प्रतिदिन रोटियों के पैकेट बनाकर पशुओं को खिलाते हैं। चांदीनगर में मंसूरपुर गांव में ललियाना चेकपोस्ट प्रभारी सत्येंद्र सिद्धू और सेंट जोसफ चर्च की ओर से राशन वितरण किया गया। अग्रवाल मंडी टटीरी में बालाजी सेव संघ और लायंस क्लब की ओर से खाने का सामान वितरित किया गया। अभिमन्यु गुप्ता, संजीव शर्मा, दीपक गोयल मौजूद रहे।
बागपत में लोगो के लिए खाना तैयार करते समाजिक कार्यकर्ता- फोटो : BAGHPAT
ग्रवाल मंडी टटीरी में लोगो को राशन वितरित करते चेयरमैन डॉ विनोद कुमार- फोटो : BAGHPAT
बागपत में घर-घर जाकर लोगो को खाना देते समाजसेवी- फोटो : BAGHPAT