फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शब ए बरात पर मस्जिदों में न जाएं, घर में पढ़ें नमाज

विज्ञापन
शहर काजी हबीबुर्ररहमान - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत/ बड़ौत। शहर काजी हबीबुर्रहमान और बड़ौत की फूंसवाली मस्जिद के इमाम मौलाना आरिफ उल हक ने कहा शब ए बरात का मतलब होता हैं छुटकारे की रात यानी गुनाहों से निजात की रात। हदीस शरीफ में आया है कि 15 शब रात को इबादत करो और इसके दिन का रोजा रखो । ये रात बड़ी रहमत व बरकत वाली रात है। देश के लोग अभी वैश्विक महामारी कोरोना से जूझ रहे हैं। कोरोना संक्रमण के चक्र को तोड़ने के लिए देशभर में लॉकडाउन किया। संक्रमण से अपना बचाव करने के लिए अपने घरों में रहे और घरों में ही इबादत करें। पटाखों से अपने को दूर रखें। वायरस को देखकर कब्रिस्तान का गेट बंद रखा जाएगा। लॉकडाउन नियम को मानकर मस्जिदों और कब्रिस्तान में ना जाएं। सहरी का वक्त 4 बजकर 36 मिनट सुबह का है।

बड़ौत शहर इमाम मौहम्मद आरिफ उल हक- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें