फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली गई शांतिनाथ भगवान की रथ यात्रा

विज्ञापन
बड़ौत के कोताना गांव में शांतिनाथ भगवान की रथ यात्रा निकलाते जैन समाज के लोग व श्रद्वालु - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
धूमधाम से निकाली गई शांतिनाथ भगवान की रथ यात्रा
विज्ञापन

बड़ौत। कोताना गांव में दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में शांति नाथ दिगंबर जैन मंदिर से शांतिनाथ भगवान की रथ यात्रा निकाई गई, जो गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए जनता जूनियर हाईस्कूल पहुंची और वहां पर श्रीजी का अभिषेक व पूजा-अर्चना के बाद यह रथयात्रा मंदिर पर समाप्त हुई।
विज्ञापन

रथ यात्रा में समाज का बैनर लेकर बच्चे चल रहे थे, उसके बाद ढोल तासे व बैंड बाजे धार्मिक धुन बजाते हुए चल रहे थे, बंड़ों के बीच पार्श्वनाथ के ऊपर उपसर्ग, चंदन बाला आदि भव्य झांकियां चल रही थी। यात्रा में भजन मंडली व रथ पर शांतिनाथ भगवान की प्रतिमा विराजमान थी। रथ यात्रा गांव की गलियों से होते हुए जनता जूनियर हाईस्कूल के मैदान पर पहुंची, जहां पर श्रीजी का अभिषेक के बाद रथ यात्रा का जुलूस मंदिर में समाप्त हुआ। बोली का आयोजन हुआ। रथ में भगवान को लेकर बैठने की बोली आदेश कुमार व सारथी की बोली मनोज जैन, जितेंद्र जैन, संदीप जैन, इंसा इन्द्र की बोली मामचंद, अनिल जैन, चवर ढुलाने की बोली धनकुमार जैन व दूसरी बोली सुनील कुमार, आशीष जैन को लेने का सौभाग्य मिला। रथ यात्रा को सफल बनाने में अर्जुन जैन, संदीप जैन, पंकज जैन, वकीलचंद जैन, अनिल, संजीव, रविंद्र आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें