फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: आम प्रदर्शनी में रटौल के चितला को पहला तो रसगुल्ला को दूसरा स्थान मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
रटौल (बागपत)। अमरोहा में आम प्रदर्शनी में रटौल के चितला आम को प्रथम और रसगुल्ला को दूसरा स्थान मिला है। प्रदर्शनी में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने आम उत्पादकों को शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

रटौल आम अपनी खुशबू और जायके के लिए दुनिया भर में मशहूर है। दस जुलाई को अमरोहा में आम प्रदर्शनी और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में प्रदेश भर के आम उत्पादक अपने आम लेकर पहुंचे। रटौल से आम उत्पादक हबीब चौधरी व उनकी भतीजी अलीना खान और शबा चौहान ने प्रदर्शनी में भाग लिया। प्रदर्शनी में हबीब चौधरी की चितला प्रजाति को प्रथम और शबा चौहान की रसगुल्ला प्रजाति को दूसरा स्थान मिला। प्रदर्शनी में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अलीना खान और शबा चौहान को शील्ड के साथ प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। हबीब खान पिछले वर्ष लखनऊ में आम प्रदर्शनी में भी प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहे थे। उन्होंने बताया कि वह लखनऊ में होने वाली आम प्रदर्शनी में भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें