फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पहले व्हाट्सअप पर अश्लील कॉल की, फिर मांगे दो लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। नगर निवासी एक महिला को एक व्यक्ति द्वारा पहले व्हाट्सअप काल करते हुए अश्लील फोटो दिखाने, फिर दो लाख रुपये मांगने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी ने पीड़िता को रुपये न देने पर उसके पति को गोली मारने की धमकी दी है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पीड़िता नगर के एक काॅलोनी की रहने वाली है। उसने कोतवाली में मामला दर्ज कराया और बताया कि गत तीन जुलाई को वह अदालत जा रही थी। इसी दौरान उसके मोबाइल फोन पर एक व्हाट्सअप काल आई। जिसमें अश्लील फोटो दिखाई दे रहे थे। फोन काटने के बाद फिर से फोन आया और कालर ने अश्लीलता से बात की। आरोप है कि व्हाट्सअप कॉल करने वाले व्यक्ति ने दो लाख रुपये की मांग की है, न देने पर पति को गोली मार देगा। इस घटना के बाद वह और उसके परिजन भयभीत है। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर जनक सिंह चौहान ने बताया कि एक महिला की तहरीर पर इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें