फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के आम महोत्सव में रंग जमाएगा रटौल 

Fri, 24 Jun 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बाजार में आया दशहरी आम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
देशभर में अपनी स्वाद और खुशबू के लिए मशहूर बागपत के रटौल गांव का आम एक बार फिर अपना जादू दिखाएगा। लखनऊ में 25 से 26 जून तक होने वाले आम महोत्सव में रटौल के आम समेत जिले से करीब एक सौ वैरायटी का प्रदर्शन किया जाएगा। रटौली के अबुल कलाम ने अपनी नर्सरी के आमों के प्रदर्शन के लिए खास तैयारी की है। 
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी सर्वेश चंद ने बताया लखनऊ के गोमतीनगर स्थित जनेश्वर मिश्र  पार्क में 25 से 26 जून तक उत्तर प्रदेश आम महोत्सव का आयोजन होगा। इसके लिए निदेशक (उद्यान) एसपी जोशी ने सर्कुलर जारी किया है। महोत्सव में उत्तर प्रदेश के आम उत्पादक अपनी नर्सरी में तैयार की गई प्रजातियों का प्रदर्शन करेंगे।   महोत्सव में एक बार फिर रटौल का आम अपनी चमक दिखाएगा। तैयारी में जुटे नर्सरी निजामुद्दीन के अबुल कलाम ने बताया वह एक सौ से अधिक आम की किस्मों के साथ महोत्सव में शिरकत करेंगे। रटौल का मूल किस्म के अलावा भी वह अन्य प्रजातियां लेकर जाएंगे। एमबीए कर रहे अबुल युवा आम उत्पादकों में हैं। पिता निजामुद्दीन से उन्हें हुनर मिला है।
विज्ञापन


आम महोत्सव के लिए खास किस्म
आम उत्पादक अबुल कलाम ने बताया वह रटौल के अलावा मखसूस, बफीला, मिल कोकोनट, मैंगो मेक्जिमा, बेनजरी स्पेशल, लाइट मैंगो, व्हाइट मैंगो, रटौल मिर्च, रटौल गोला समेत अकेले रटौल गांव में ही बनाई करीब 85 वैरायटी समेत एक सौ अधिक किस्म लेकर लखनऊ जाएंगे। 

प्रदर्शन के अलावा बिक्री भी
आम उत्पादन में कई पुरस्कार जीत चुके अबुल कलाम कहते हैं कि प्रदर्शन में एक वैरायटी के पांच-पांच आमों का प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शनी के अतिथि इन किस्मों का अवलोकन कर खासियत जानेंगे। जिला उद्यान अधिकारी सर्वेश चंद ने बताया  जो आम उत्पादक बिक्री के लिए अपना स्टॉल लगाना चाहते हैं, उनके लिए भी छूट है। 

आज रवाना होंगे आम उत्पादक
डीएचओ सर्वेश कुमार ने बताया आम उत्पादक शुक्रवार को जिला उद्यान कार्यालय पर एकत्र होंगे। इसके बाद अपने आम की वैरायटी के साथ एक साथ लखनऊ जाएंगे।

एक आम का वजन डेढ़ किलो
वजन के मामले में मैंगो मेग्जिमा इस बार लखनऊ की प्रदर्शनी में अपना ध्यान लोगों की ओर आकर्षित कराने जा रहा है। एक आम का वजन डेढ़ किलो तक है। मैंगो मेग्जिमा आम अपने आकार और वजन के कारण ही आम के चहेतों को अपनी ओर आकर्षित करता है। आम उत्पादक निजामुद्दीन ने कहा इस बार आम पर मौसम की बेरुखी की मार पड़ी है। इसके बावजूद जुलाई तक बेहतर फसल आने की उम्मीद है। 

अब तक केवल रटौल का पेटेंट
आम के लिए देशभर में जाने वाले वाली रटौल गांव की रटौल किस्म का ही पेटेंट है। अन्य किस्मों का पेटेंट कराने की अब तैयारी चल रही है। निजामुद्दीन ने बताया कई अन्य किस्म भी बेहतर साबित हुई है, जिनके पेटेंट के प्रयास शुरू कर दिए हैं। जल्द ही इसमें कामयाबी भी मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें