फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दुष्कर्म पीड़िता ने दर्ज कराए बयान, चौथे आरोपी की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। सिंघावली अहीर क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ झाड़ फूंक करने के बहाने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी की तलाश में दबिश दी। उधर पीड़िता ने बृहस्पतिवार को न्यायालय में बयान दर्ज कराए।
सिंघावली अहीर क्षेत्र की महिला ने बताया कि हत्या के मुकदमे में दिल्ली की जेल में बंद पति को छुड़ाने के लिए उसके फूफा ने झाड़ फूंक कराने का झांसा दिया। बागपत के एक गांव में लाकर गफ्फार निवासी विज्ञाना जिला मुजफ्फरनगर के कमरे में मौलवी नसीम निवासी शिकारपुर जिला मुजफ्फरनगर ने अपने एक साथी के साथ उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी मौलवी नसीम, पीड़िता के फूफा महताब और गफ्फार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि चौथे आरोपी महबूब निवासी विज्ञाना जिला मुजफ्फरनगर को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें