फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगोली प्रतियोगिता में कल्पना चावला हाउस विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगोली प्रतियोगिता में कल्पना चावला हाउस अव्वल
विज्ञापन

बागपत। शांति देवी कन्या इंटर कालेज फजलपुर सुंदरनगर में दिवाली पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। कल्पना चावला हाउस की छात्राओं ने प्रथम स्थान हासिल किया। विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या सपना शर्मा ने बताया कि छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगोली सजाई। कल्पना चावला हाउस की छात्रा आकांक्षा, निशा, मनीषा, कोमल और प्राची की रंगोली को प्रथम स्थान मिला। सरोजिनी नायडू हाउस की नगमा, नताशा और गुलवंशा द्वितीय स्थान पर रही। येलो हाउस की छात्रा प्राची, कोमल और मधु शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेता छात्राओं को प्रधानाचार्या और अतिथि सर्वेद्र भारद्वाज ने पुरस्कृत किया। वक्ताओं ने कहा कि छात्राएं उच्च शिक्षा हासिल कर हमेशा आगे बढ़ें। जीवन में शिक्षा से ही तरक्की मिलेगी। शिक्षिका ज्योति, मुनेश, अनुराधा, वंदना, आशी, बबीता, मोनिका और संगीता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें