फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगाई फैक्टरी से जींस लूटने का आरोप, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगाई फैक्टरी से जींस लूटने का आरोप, जांच शुरू
विज्ञापन

बागपत। चमरावल रोड पर जींस रंगाई फैक्टरी के कर्मचारियों को बंधक बनाकर जींस लूटकर बदमाश फरार हो गए। कर्मचारियों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शुरूआती पड़ताल में पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

शहर के निवासी इमरान की महिला थाने के पास जींस रंगाई और धुलाई की फैक्टरी है। सोमवार रात फैक्ट्री पर कर्मचारी वीरू और रिजवान सोए हुए थे। इस बीच छोटा हाथी और बाइक पर सवार होकर आठ युवक पहुंचे। दीवार फांदकर फैक्टरी में घुस गए। कर्मचारियों का कहना है कि दोनों को बंधक बनाकर वाहन में लाखों रुपये कीमत की जींस भर ली। विरोध करने पर कर्मचारियों की पिटाई भी की गई। लूट के बाद बदमाश फरार हो गए। कर्मचारियों ने सुबह चार बजे थाने पहुंचकर मामले की जानकारी दी। पुलिस वारदात को संदिग्ध मानकर चल रही है। दोनों कर्मचारियों को से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें