संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। मिलाना गांव में चौधरी वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन समाज सेवी कप्तान सिंह ने किया। राणा क्लब दाहा की टीम ने नंगला की टीम को 25-15 अंकों के अंतर से हराकर मैच जीता।
कप्तान सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभा को खोजकर तराशा जाना चाहिए। खेल युवाओं के लिए शारीरिक लाभ ही नहीं रोजगार भी मुहैया कराते है। उद्घाटन मैच में राणा क्लब दाहा की टीम ने नंगला की टीम को 25-15 अंक से हराया। इस मौके पर कृष्णपाल देशवाल, बलजोर सिंह, नूर इलाही, रियासत, याकूब, दीन मोहम्मद, जान मोहम्मद, आसिफ, तासीम, नईमू, अकरम, जुनेद आदि मौजूद रहे।
आवेदन आठ तक
बागपत। युवा कल्याण अधिकारी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि खेलकूद एवं सामाजिक कार्य के क्षेत्र में उत्कर्ष्ट कार्य करने के लिए राज्य सरकार की ओर से युवाओं को विवेकानंद यूथ एवार्ड दिया जाता है। 15 से 35 आयु वर्ग के युवक व युवती आठ दिसंबर तक युवा कल्याण एवं प्रादेशिक कार्यालय में आवेदन कर सकते है।