फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड जांच कराने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर मच रही मारामारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोरोना की जांच कराने के लिए मारामारी मची है। किट के अभाव में जांच नहीं हो रही हैं। शुक्रवार को बागपत सीएचसी पर लोगों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने जांच कर्मी पर रुपये लेकर जांच करने का आरोप लगाया। हंगामे के बाद सीएचसी पर पुलिसकर्मी तैनात कर दी गई।
विज्ञापन

जिले को प्रतिदिन एक हजार एंटीजन और 400 आरटीपीसीआर जांच किट की आपूर्ति हो रही है। इससे अधिक लोग स्वास्थ्य केन्द्र पर जांच कराने पहुंच रहे हैं। किट की कमी के चलते काफी लोगों को बगैर जांच कराए ही वापस लौटना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी बागपत सीएचसी पर जांच के लिए लोगों की भीड़ पहुंची और जांच न होने पर हंगामा खड़ा कर दिया। लोगों ने कर्मचारी पर रुपये लेकर जांच करने का आरोप लगाया। हंगामा बढ़ता देख पुलिस बुलानी पड़ी। उधर, सीएमओ डॉ. आरके टंडन का कहना है कि जिले में प्रतिदिन एक हजार एंटीजन और चार सौ आरटीपीसीआर किट की आपूर्ति हो रही है। सप्लाई के आधार पर ही स्वास्थ्य केंद्रों को किट की सप्लाई कर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें