फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाय संजीवन लखन जियाए...

Thu, 22 Oct 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत शहर के मोहल्ला ठाकुरद्वारा, बड़ा   बाजार   एवं  बागेश्वर मंदिर में चल रही रामलीलाओं में सेतु निर्माण, लक्ष्मण मूर्छा, हनुमानजी द्वारा संजीवनी बूटी लाने, मेघनाद वध  की लीला का मंचन किया  गया।
विज्ञापन


बड़ा बाजार में श्री आदर्श रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला में बुधवार को लंका दहन से आगे की लीला का मंचन किया गया। हनुमानजी सीता का पता लेकर राम के पास पहुंचे।

राम ने अंगद को भेजकर ससम्मान सीता वापस करने का प्रस्ताव रावण को भेजा। लेकिन रावण ने अंगद की बात नहीं मानी। राम ने भगवान शिव की पूजा कर रामेश्वरम की स्थापना की और युद्ध की घोषणा कर दी। नल और नील की सहायता से समुद्र सेतु बनाया गया।
विज्ञापन


मेघनाद और लक्ष्मण का युद्ध हुआ। मेघनाद ने लक्ष्मण को मूर्छित कर डाला। हनुमानजी संजीवनी बूटी लाए और लक्ष्मण फिर से स्वस्थ होकर युद्ध के लिए तैयार हो गए। रामलीला में नीरज  चौहान,   संजय फौजदार, मोंटी  चौहान ने  सहयोग किया।

रघुवर रामलीला समिति द्वारा मोहल्ला ठाकुरद्वारा आयोजित  रामलीला रावण-अंगद संवाद, लक्ष्मण शक्ति, संजीवनी बूटी लाने की लीला का मंचन किया गया।

रामलीला मंचन में नीरज शर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, संजय  रुहेला,  विनोद  चौधरी, महेश जोंटी, सुशील शर्मा, सुजीत लखेरा, इलू    फौजदार, कृष्ण गौतम,  काकू शर्मा,  विशाल, बिजेंद्र, अनुज शर्मा, प्रकाश   चिकारा, राजेंद्र, आनंद, राजपाल चौधरी,  राजपाल  शर्मा मौजूद रहे।

पुराना कस्बे में चल  रही रामलीला में मंगलवार को मेघनाद और लक्ष्मण युद्ध, मेघनाद की तपस्या भंग  करने, कुंभकरण वध, मेघनाद वध की की लीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन


रामलीला में यशवीर चौहान,   योगेंद्र   चौहान,  प्रेमपाल,  श्रीनिवास चौहान, सुशील चौहान, सतीश चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें