फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: रमाला मिल के बॉयलर की ट्यूब में खराबी, रातभर बंद रहा मिल

विज्ञापन
विज्ञापन
-तौल बंद होने के कारण किसानों को उठानी पड़ी परेशानी, दोपहर में हुई शुरू
विज्ञापन

-मिल के सामने नेशनल हाईवे पर लगा जाम, वाहन चालक भी रहे परेशान
फोटो- 11
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। रमाला चीनी मिल के बॉयलर की ट्यूब में खराबी आने के कारण रातभर मिल बंद रही। इस कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, मिल बंद होने के चलते नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया। दोपहर के समय मिल चालू होने के बाद तौल शुरू हो सकी।
रमाला चीनी मिल में गन्ने की पेराई चल रही थी। बुधवार रात अचानक बॉयलर की ट्यूब खराब हो गई, जिससे मिल को बंद करना पड़ा। इससे ट्रैक्टर-ट्रालियों और बुग्गियों की लाइन लगनी शुरू हो गई, जो दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे तक पहुंच गई। हाईवे से निकलने के लिए वाहनों को रास्ता नहीं मिला, जिससे जाम लग गया। बाद में कर्मचारियों ने गन्ने से भरे वाहनों को एक साइड में लगवाया, जिससे मार्ग सुचारू हो सका।
विज्ञापन



-रातभर ठंड में ठिठुरते रहे किसान
चीनी मिल के बॉयलर की ट्यूब खराब होने के कारण पेराई करीब दस घंटे तक बंद रही। इसके चलते किसान रातभर ठंड में ठिठुरते रहे। किसान जब भी मिल बंद होने का कारण पूछते तो उन्हें सही से नहीं बताया गया। थोड़ी देर में मिल चालू करने की बात कही गई। किसानों को पूरी रात खुले आसमान के नीचे गुजारनी पड़ी। बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे के करीब मिल चालू हो सकी। ऐसे में किसानों के साथ ही वाहन चालक भी परेशान रहे।
विज्ञापन



वर्जन
-बॉयलर की ट्यूब में तकनीकी खराबी के कारण मिल बंद हो गई थी। मिल की ट्यूब सही कराने के बाद करीब दस घंटे बाद चालू किया गया। -महेंद्र प्रताप सिंह, महाप्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें