चांद का हुआ दीदार, पहला रोजा आज:- बागपत में चांद का दीदार होने के बाद एक दूसरे के गले मिलकर मुब
बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी। रमजान मुबारक रविवार से शुरू हो रहे हैं। रमजान को लेकर अकीकतमंद तैयारी में लग गए और शनिवार को तरावीह पढ़ी गई। वहीं रमजान की तैयारियों के लिए शनिवार देर शाम तक बाजार में लोग खरीदारी करते रहे।
रमजान को लेकर शनिवार को ईशा की नमाज के बाद दो रकात शुरू कराई गई। अग्रवाल मंडी टटीरी मस्जिद के मौलाना हाजी जहीर अहमद ने बताया कि चांद देखते ही तरावीह शुरू हो जाती है। तरावीह विशेष नमाज ईशा की नमाज के बाद पढ़ी जाती है। उन्होंने बताया कि रमजान के महीने को तीन भागों में बांटा गया है। रमजान के पहले दस दिन अल्लाह की खास इबादत के होते हैं।
पहले दस में इबादत करने से अल्लाह खुश होकर बंदों के गुनाहों को माफ करते हैं। अगले दस दिन मगफिरत और आखिरी दस दिन दोजक से आजादी के होते हैं। रमजान में बंदों पर अल्लाह की रहमत बारिश की तरह बरसती है। अल्लाह जरा-जरा से बहाने पर अपने बंदे पर रहमत नाजिल फरमाते हैं। इस्लाम में 12 वर्ष से अधिक की उम्र तक को कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रोजा रख सकता है। जुमे को रमजान पाक का पहला रोजा होगा।