फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 जनवरी से चलेगा राम मंदिर निर्माण निधी संग्रह अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ नगर के सम्राट पृथ्वीराज डिग्री कॉलेज में बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि प्रांत संघचालक प्रेम चंद ने बताया कि 15 जनवरी से 27 फरवरी तक राम मंदिर निर्माण निधि संग्रह का कार्यक्रम किया जाएगा। कार्यक्रम कार्यकर्ता घर-घर जाकर राम मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा संघ का लक्ष्य प्रत्येक परिवार तक पहुंचना है। प्रत्येक परिवार का राम मंदिर निर्माण में सहयोग होना जरूरी है। वर्षों पुरानी राम मंदिर की समस्या का हल हुआ है और हिंदुओं की आस्था हमेशा राम के प्रति रही है। राम भरोसे को राम मंदिर निर्माण निधि संग्रह समिति का अध्यक्ष बनाया। इसमें बीजेपी जिला के अध्यक्ष सूरज पाल गुर्जर, संघ के जिला विभाग प्रचारक कुलदीप, जिला कार्यवाह सत्यव्रत आर्य, जिला बौद्धिक प्रमुख गजेंद्र आचार्य, नगर संघचालक प्रकाश राणा, नगर कार्यवाह प्रवीण सोम, नगर विद्यार्थी प्रमुख रजत उपाध्याय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें