फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा प्रेमी हत्याकांड: बागपत में गुरमीत राम रहीम की बढ़ाई सुरक्षा, आश्रम के बाहर चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

Sat, 12 Nov 2022 06:03 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

Baghpat News : डेरा प्रेमी हत्याकांड के मद्देनजर बागपत में गुरमीत राम रहीम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आश्रम के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
बरनावा आश्रम पर पुलिस फोर्स तैनात। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Baghpat News : बागपत जनपद के बड़ौत में डेरा प्रेमी हत्याकांड के मद्देनजर बिनौली पुलिस ने बरनावा डेरा सच्चा सौदा आश्रम के प्रमुख राम रहीम की सुरक्षा बढ़ा दी है। जिससे कोई अप्रिय घटना न हो।

विज्ञापन


रोहतक की सुनारिया जेल में दुष्कर्म व हत्या के मामले में सजा काट रहा डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम बरनावा के आश्रम में 40 दिन के पैरोल पर आया हुआ है। उसके साथ हनीप्रीत व परिवार के सदस्य भी हैं। पंजाब के फरीदकोट में गुरुवार को हुए डेरा प्रेमी प्रदीप कुमार उर्फ राजू हत्याकांड के बाद अब बागपत व बिनौली पुलिस ने डेरा प्रमुख राम रहीम की सुरक्षा बढ़ा दी है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: UP: हाजी याकूब की अरबों की संपत्ति चिह्नित, पुलिस जल्द करेगी जब्त, परिवार के 10 बैंक खातों से खुलेंगे बड़े राज
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, संदिग्ध लगने वाले व्यक्तियों की तलाशी ली जा रही है। इसके अतिरिक्त भीड़ को भी आश्रम के आसपास एकत्रित नहीं होने दिया जा रहा है। जिससे कोई अप्रिय घटना न हो। इंस्पेक्टर सलीम अहमद ने बताया कि डेरा प्रेमी हत्याकांड को देखते हुए आश्रम के बाहर व आश्रम के आसपास अतिरिक्त पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: Baghpat: आरिफ व महजबी के घरों में पछतावा व गम का सन्नाटा, बेटे ने गुस्से में बर्बाद कर दिए दो परिवार

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें