फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: इंस्टाग्राम पर हनीप्रीत के साथ लाइव आया राम रहीम

विज्ञापन
विज्ञापन
इंस्टाग्राम पर हनीप्रीत के साथ लाइव आया राम रहीम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली (बागपत)। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम का शुक्रवार को पैरोल के 40 दिन का समय समाप्त हो गया है। सुनारिया जेल जाने से पहले राम रहीम हनीप्रीत के साथ इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन लाइव हुआ।
रोहतक की सुनारिया जेल में दुष्कर्म व हत्या के मामले में उम्रकैद काट रहा डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम 15 अक्टूबर को 40 दिन का पैरोल लेकर बरनावा आश्रम पहुंचा था। उसने पैरोल का समय अपने परिवार के सदस्यों व मुंहबोली बेटी हनीप्रीत के साथ बिताया। पैरोल समय में राम रहीम ने प्रतिदिन ऑनलाइन गुरुकुल किया, दीपावली पर्व और आश्रम के संस्थापक का जन्मोत्सव बनाया। इस दौरान राम रहीम ने गुरुगद्दी को लेकर कहा था गद्दी के उत्तराधिकारी हम थे, हम हैं और हम ही रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अपनी मुंहबोली बोली बेटी हनीप्रीत को रुहानी दीदी का पद भी दिया। राम रहीम ने बृहस्पतिवार रात मोबाइल चैट पर तीसरा दो मिनट 36 सेकेंड सांग चैट पर चैट दिन-रात चैट, वीडियो गेम खेल बैठ-बैठ सांग लांच किया। सांग में वह युवाओं के साथ डांस भी करते दिखाई दिए। सांग के माध्यम से डेरा प्रमुख ने युवाओं को मोबाइल चैट से दूर रहने का संदेश दिया। राम रहीम के पैरोल का समय शुक्रवार को समाप्त हो गया। सुनारिया जेल जाने से पहले राम रहीम अपनी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत के साथ इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन लाइव दिखाई दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें