फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अविवाहित की पत्नी दिखाकर तो नाबालिग का फर्जी आधार बनाकर बनी वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय में वोट बनाने में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया, सैड़भर, लुहारा, खिंदौड़ा तक की वोट कस्बे में बनाई
विज्ञापन

25 साल से बाहर रहने वालों की दोबारा बनाई वोट, बीएलओ पर आरोप लगाकर डीएम से शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। निकाय चुनाव के लिए अमीनगर सराय में फर्जीवाड़ा कर 500 वोट बनवाए जाने का मामला सामने आया है। किसी अविवाहित की पत्नी दर्शाकर फर्जी वोट बनवा दी गईं तो नाबालिगों के फर्जी आधार कार्ड बनाकर वोट बनवा दी गई। इनके अतिरिक्त आसपास के कई गांवों के लोगों की वोट सराय कस्बे में बनवा दी गई। इन सभी के सबूत के साथ डीएम के पास शिकायत करके वोट बनाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की गई।
अमीनगर सराय में सैड़भर, लुहारा, खिंदौड़ा, कमाला, मतानतनगर, नाला शामली के ऐसे लोगों की वोट बना दी गई। जिनकी नए के साथ पुराने पते पर भी वोट बनी हुई हैं। है। ऐसे 300 से ज्यादा लोग हैं। इन सभी ने पंचायत चुनाव में अपने गांवों में वोट डाला था। इनके अतिरिक्त अमीनगर सराय से दस साल पहले दिल्ली, नोएडा, बागपत जाने वालों की वोट पहले कटवाई गई थीं। अब उनकी वोट दोबारा बनवा दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह के भी मामले सामने आए हैं कि 17 साल की किशोरी के असली आधार नंबर की फोटो कॉपी में उम्र बदलकर फर्जी आधार कार्ड बना दिया और उसके सहारे वोट बनवा दी गई। इन सभी वोट को कटवाने के लिए भाजपा के युवा जिलाध्यक्ष शशांक मलिक ने डीएम राजकमल यादव को शिकायत सौंपी है। उन्होंने मांग रखी कि यह फर्जी वोट बनाने के साथ ही बनवाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए। जिस पर डीएम राजकमल यादव ने एसडीएम व तहसीलदार से जांच कराकर कार्रवाई करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें