फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: बागपत  के 300 मंदिरों में आज रामोत्सव, होगा रामचरित मानस पाठ और भंडारा

Sun, 21 Jan 2024 09:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

रामलला प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर बागपत जनपद के लोगों ने खास तैयारियां की हैं।पूरा शहर रोशनी में नहाया हुआ है। प्रसिद्ध पुरा महादेव पर बड़ा कार्यक्रम होगा तो पंचवटी मंदिरए गुफा वाले बाबाए जानकीदास समेत अन्य मंदिरों में भी कार्यक्रम होंगे। अधिकतर जगह सुबह को यज्ञ कराया जाएगा तो उसके बाद रामचरित मानस पाठ के साथ कीर्तन व भंडारे होंगे। 
विज्ञापन
Baghpat - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के साथ ही जिले में रामोत्सव की पूरी तैयारी हो गई है। यहां 300 से ज्यादा मंदिरों व अन्य जगहों पर रामोत्सव मनाया जाएगा। इसमें यज्ञ के साथ ही रामचरित मानस का पाठ होगा और भंडारों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए मंदिरों को सजा दिया गया है।

विज्ञापन

Baghpat - फोटो : Amar Ujala

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सोमवार को होगा। उसके साथ ही जिले में जगह-जगह रामोत्सव मनाने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। पुरा के परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में सबसे बड़े कार्यक्रम का आयोजन होगा। जहां सुबह को यज्ञ से शुरुआत होगी और उसके बाद रामचरित मानस पाठ, कीर्तन, भंडारा होगा। इसके बाद करीब सवा लाख दीप जलाकर रामोत्सव मनाया जाएगा।

 

Baghpat - फोटो : Amar Ujala

मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि मंदिर में सुबह से कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे और यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। इस तरह ही बड़ौत के पंचवटी मंदिर, गुफा वाले बाबा मंदिर, लवकुश मंदिर, बाबा जानकीदास मंदिर, पक्का घाट मंदिर, हनुमान मंदिर मंदिर समेत अन्य मंदिरों में कार्यक्रम होंगे। मंदिरों के अलावा भी रामचरित मानस पाठ व भंडारों का आयोजन रखा गया है। वहीं हर किसी ने रामोत्सव मनाने के लिए शाम को दीप जलाने की तैयारी की हुई है।

Baghpat - फोटो : Amar Ujala

 रंग बिरंगी लाइटों से सजे मंदिर, फूलों की सजावट भी होगी
रामोत्सव मनाने के लिए सभी मंदिरों को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। वहीं कई जगह सरकारी भवनों को भी लाइटों से सजाया गया है। इसके साथ ही मंदिरों व अन्य प्रतिष्ठानों को लोगों ने फूलों से सजाने की तैयारी की है। इसके लिए फूल पहले ही बुक किए जा चुके हैं। दीप जलाने के लिए भी उनकी खूब खरीदारी की गई और इस तरह हर कोई पहले पूजा पाठ करने के साथ ही शाम को दीप जलाकर रामोत्सव मनाने की तैयारी कर चुका है।

Baghpat - फोटो : Amar Ujala

आतिशबाजी भी होगी, पटाखों की बिक्री खूब हुई
रामोत्सव मनाने के लिए दिवाली की तरह पटाखे छोड़ने की तैयारी भी लोग कर चुके हैं। इसके लिए बाजारों से पटाखों की खरीदारी की गई और लोगों ने पहले ही स्टॉक जमा कर लिया है। बाजारों में ग्रीन पटाखे आए हुए हैं और इसको लेकर सख्ती भी नहीं की गई है। 

विज्ञापन

Baghpat - फोटो : Amar Ujala

ऐतिहासिक दिन में पूजा पाठ व उत्सव मनाना जरूरी
सभी मंदिरों में कार्यक्रमों की तैयारी चल रही है, जिसको लेकर बाबा जानकीदास मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित राजकुमार शास्त्री कहते हैं कि यह हर देशवासी के लिए ऐतिहासिक दिन है और इस ऐतिहासिक दिन में पूजा पाठ व उत्सव मनाना जरूरी है। जहां पहले सुबह व दोपहर में पूजा पाठ होगी। वहीं शाम को दीपावली की तरह उत्सव मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए मंदिरों में तैयारी कर ली गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें