रालोदियों ने नगर में निकाला कैंडल मार्च
बड़ौत। हाथरस गैंगरेप हत्याकांड को लेकर शनिवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने मुख्य मार्गों से कैंडल मार्च निकाला और पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद किए जाने व प्रदेश में महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों पर अंकुश लगाने की मांग की।
कैंडल मार्च से पूर्व रालोद कार्यकर्ता व पदाधिकारी नगर पालिका परिषद के गांधी पार्क में एकत्रित हुए और ने महात्मा गांधी की प्रतिभा के समक्ष खड़े होकर हाथरस गैंगरेप की पीड़िता को श्रद्धाजंलि दी। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख सतेंद्र मलिक का कहना था कि प्रदेश में महिलाओं के प्रति लगातार अपराध बढ़ रहे है। जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह गठीना व रालोद नेता विश्वास चौधरी ने प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था पर आक्रोश जताते हुए कार्यकर्ताओं से प्रदेश सरकार के खिलाफ एकजुट होकर मोर्चा खोलने का आह्वान किया। इसके उपरांत रालोद कार्यकर्ता फूंसवाली मस्जिद से होते हुए, कोताना रोड, छोटा बिजली घर, घास मंडी, बाल्मिकी बस्ती, से वापस फूंस वाली मस्जिद, सब्जी मंडी से नेहरू मूर्ति पर आकर कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च में जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठिना, पूर्व प्रमुख सतेन्द्र मलिक, जयवीर सिंह एडवोकेट, विश्वाश चौधरी, अरूण तोमर बोबी, संजीव मान, मोहित मुखिया, डॉ. योगेश जिंदल, डॉ. इरफान मलिक, उमरजान खान,त समीर हसन, एडवोकेट सतेंद्र खोखर, मास्टर जितेंद्र तोमर, डॉ. देवेंद्र पवार, सिराज खान, आरिफ कुरेसी, हरेंद, फारूख, नागेंद्र, आशुतोष तोमर,अभिलाष तोमर, सागर, अमरदीप, विकास मालिक, नोशाद, बिलाल शामिल रहे।