फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोषित बिजली कटौती पर ग्रामीणों का बिजलीघर में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अघोषित बिजली कटौती पर ग्रामीणों का बिजलीघर में हंगामा
विज्ञापन

बड़ौत। अघोषित विद्युत कटौती के विरोध मेें सोमवार को कई गांवों के ग्रामीणों ने बड़ावद गांव स्थित बिजलीघर में प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने कर्मचारियों पर मनमानी का आरोप लगाकर जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सोमवार को गुराना, हिलवाड़ी, बड़ावद, फतेहपुर पुट्ठी आदि गांवों के ग्रामीण बिजलीघर में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा प्रदेश सरकार का निर्देश है कि नगर में 24, कस्बों में 18 से 22 व ग्रामीण क्षेत्र मेें 16 से 20 घंटे बिजली सप्लाई देने के आदेश हैं, लेकिन इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्र में पिछले एक माह से नाममात्र ही बिजली सप्लाई दी जा रही है। इसके चलते गांव में बिजली न आने के कारण पेयजल संकट गहरा गया है। चारा काटने में दिक्कत हो रही है। उन्होंने कर्मचारियों पर मनमानी का आरोप लगाया और जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। बड़ावद फीटर के जेई अश्वनी कुमार ने कहा वर्तमान समय में गांवों में नई विद्युत लाइन लगाने का काम चल रहा है। इस कारण दिन में सप्लाई प्रभावित हो रही है। कार्य पूर्ण होने के बाद ग्रामीणों को नियमित रूप से सप्लाई दी जाएगी। इसमें मनोज, राजवीर, ऋषिपाल, विपिन, हरेंद्र, विकास, वरदान, अशोक, पिंटू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें