- शहर की सीएचसी से सीएमओ ने रैली को दिखाई हरी झंडी
फोटो-एक
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मंगलवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू किया गया। रैली निकालकर लोगों को साफ-सफाई रखने, पानी निकासी के प्रति जागरूक किया।
रैली को सीएमओ डॉ. तीरथलाल, सीएचसी अधीक्षक डा. विभाष राजपूत, डिप्टी सीएमओ डा. मसूद अनवर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद रैली शहर के बड़ा बाजार, कोर्ट रोड, यमुना बाजार, शौकत मार्किट से होते हुए सीएचसी पर समाप्त हुई। रैली के माध्यम से आशा व एएनएम ने सभी लोगों को नालियों की सफाई, झाड़ियां की कटाई, पानी निकासी व मच्छरों से बचाव के उपाय बताए। कहा कि पानी एकत्र होने के कारण मच्छर पनपते हैं, जिससे मलेरिया व डेंगू की बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। उन्होंने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। डिप्टी सीएमओ डा. यशवीर सिंह ने बताया कि दस से 30 जुलाई तक घर-घर दस्तक अभियान चलाया जाएगा और लोगों को जल जनित रोगों के बारे में बताया जाएगा। इस दौरान जिला मलेरिया अधिकारी सावित्री, मलेरिया निरीक्षक अजय वर्मा, सचिन कुमार व मोनू कुमार मौजूद रहे।