मतदाता जागरूकता रैली निकालतीं छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
बड़ौत (बागपत)। जेपी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को मतदाता जागरूकता रैली एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने नगर के मुख्य मार्गों से रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।
रैली का शुभारंभ निर्देशिका शरण शर्मा, डायरेक्टर गौरव शर्मा और अभिषेक शर्मा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। रैली स्कूल परिसर से शुरू होकर दिल्ली बस स्टैंड, कोताना रोड, फूंसवाली मस्जिद, नेहरू रोड, गांधी रोड, बिनौली रोड और अमीनगर सराय रोड से होते हुए स्कूल परिसर में संपन्न हुई। रैली के दौरान छात्र-छात्राएं नारे लगाते हुए चल रहे थे कि मतदान हमारा जन्मसिद्ध अधिकार, करें इसका निर्भीकता से इस्तेमाल। वोट देकर कर चुके है अच्छे व विकास करने वाले प्रत्यार्शी का चुनाव। इसके उपरांत स्लोगन प्रतियोगिता हुई। डायरेक्टर गौरव शर्मा ने कहा कि सही उम्मीदवार को मतदान से योग्य एवं कर्मठ उम्मीदवार का चुनाव कर सकते हैं। इससे देश व समाज के विकास में सहयोग दिया जा सकता है। इसलिए हमें अपने मत का प्रयोग अनिवार्य तौर पर करना चाहिए। स्लोगन प्रतियोगिता में महिमा प्रथम, शिवानी द्वितीय व अदिति तृतीय स्थान पर रही। विजेताओं को डायरेक्टर गौरव शर्मा ने ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।