मेरे भाई की कलाई पर ये राखी अच्छी लगेगी:- बागपत के गांधी बाजार में भाई के लिए राखी पसंद करती ब
- फोटो : samvad
बागपत। रक्षाबंधन का त्योहार शनिवार को मनाया जाएगा। इसके चलते शुक्रवार को बाजार गुलजार रहा। बाजार में राखियों व मिठाई की खूब खरीदारी हुई और देर रात तक बाजार में खरीदारी होती रही। वहीं भाइयों ने अपनी बहनों के लिए उपहार खरीदे।
रक्षाबंधन के एक दिन पहले शुक्रवार को बाजार में खूब भीड़ दिखाई दी। शहर के गांधी बाजार, बडा बाजार व शौकत मार्किट और सड़क किनारे पर राखी व मिठाइयों की दुकानों पर भीड़ रही। महिलाओं में अपने भाइयों की कलाई पर बांधने के लिए राखियां खरीदी। उधर, चॉकलेट व गिफ्ट सेंटर भी भीड़ नजर आई। भाई भी बहनों को उपहार देने के लिए भाईयों ने भी गिफ्ट खरीदते रहे। बाजारों में भीड़ के कारण राष्ट्र वंदना चौक पर वाहन फंस गए और इससे वहां जाम लग गया। वहां कई बार जाम लगा। इसके अलावा शौकत मार्किट में भी जाम लग गया। इससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।