फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: धर्मशाला पर कब्जे का आरोप लगा नोटिस भेजने पर कर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे की धर्मशाला के दस्तावेजों में गड़बड़ी कर छह लोगों को नोटिस जारी करने पर अधिशासी अधिकारी हरिलाल पटेल ने कार्रवाई कर दी। उन्होंने नगर पंचायत के कर्मी मुरसलीम को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

नगर पंचायत के कर्मी मुरसलीम ने बृहस्पतिवार को जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव व उप्र उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता समेत अंकित जिंदल, धीरज अग्रवाल, पंकज गुप्ता, अरविंद शर्मा और मनीष यादव के नाम नोटिस जारी कर दिया। नोटिस में सभी पर धर्मशाला के दस्तावेजों में गड़बड़ी कर कब्जा करने और क्षतिग्रस्त कर नवनिर्माण कराने का आरोप लगाया। इस पर तीन दिन के अंदर नगर पंचायत में जवाब दाखिल करने के लिए भी कहा गया। इस पर व्यापारियों ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से शिकायत की। अधिशासी अधिकारी हरीलाल पटेल ने बताया कि उच्चाधिकारियों से अनुमति लिए बिना ही कर्मी मुरसलीम ने नोटिस जारी कर दिया था। इसमें मुरसलीम को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें