भारत-पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव और सीजफायर पर भी उन्होंने केंद्र सरकार की आलोचना की। उनका कहना था कि, 'जब पूरा देश सरकार के साथ खड़ा था तो पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई से पीछे क्यों हटा गया? इससे सरकार की किरकिरी हुई है। पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देना चाहिए था।'
भाजपा की तिरंगा यात्रा पर उन्होंने कहा कि 'तिरंगा किसी पार्टी विशेष का नहीं, बल्कि पूरे देश का सम्मान है। इसकी आड़ में राजनीतिक लाभ नहीं उठाना चाहिए।'