बागपत। कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती मनाई। वक्ताओं ने राजीव गांधी के द्वारा किए गए जनहित के कार्यो को बताया गया। कहा कि उन्होंने देश को 21वी सदी में ले जाने के लिए सबसे ज्यादा प्रयास किए थे।
राजपाल शर्मा, लता चौधरी, प्रदीप शर्मा, बालेश्वर शर्मा, महेश शर्मा, कासिम अली, राजकुमार शर्मा, नसीमा बेगम, बाला देवी, रूखसाना, इरफान, श्यामा, प्रभात ओझा, बालेराम, सुभाष भारद्वाज, अफजाल, हसीना, इमरान, महेंद्र, सुरेश वत्स रहे।
बड़ौत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग स्थानों पर पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया। इंदिरा बाल एकेडमी में जिला कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का जन्मदिवस मनाया गया और उनके स्मरण प्रस्तुत किए।
इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर आयोजित विचार गोष्ठी में जिलाध्यक्ष राम कुमार सिंह ने कहा राजीव गांधी किसान और मजदूरों के सत्य हितैषी थे। उन्होंने भारत को हर क्षेत्र में मजबूत बनाने का सपना देखा था। उनके कार्यकाल में देश का आर्थिक ढांचा भी मजबूत हुआ था।
नई शिक्षा पद्धति लागू की। युवाओं को 18 वर्ष की उम्र में मतदान दिलाने का अधिकार दिलाया। कवि इकबाल ने राष्ट्र भक्ति पर कविता सुनाई। संचालन शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने किया। हरिमोहन कमल, डॉ. शशिकांत शर्मा, प्रधानाचार्य नरेश शर्मा, वकील चंद जैन, घनश्याम शर्मा, सतपाल पथौलिया, प्रवीण, संजय, खिलेराम, देवेंद्र चौहान, सतीश, सुनीता, त्रतु गुप्ता, शोभा जैन, राम कुमार, सईद अहमद रहे।
महिला कांग्रेस प्रकोष्ठ ने दिल्ली बस स्टैंड पर प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष उर्मिला सिंह के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिवस मनाते हुए संगोष्ठी की। गोष्ठी का संचालन जन्नत चौधरी ने किया। इसमें नगर अध्यक्ष सविता, राजपाल शर्मा, सुभाष भारद्वाज, जय कंवर, फातिमा, राकेश चौधरी, विक्की, संजू, गीता, खुर्शिदा, शबनम, सुखदास, शिवकुमार कटारिया आदि रहे।
घास मंडी स्थित वाल्मीकि धर्मशाला में कांग्रेस के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नरेश वाल्मीकि की अध्यक्षता में स्वर्गीय राजीव गांधी का जन्मदिवस मनाया। इसमें राजपाल शर्मा, प्रदीप, लतीफ ठेकेदार, वेदप्रकाश, शिवकुमार, धन सिंह, सचिन, ऋषिपाल, रविप्रकाश, हरबीर, सूरज कुमार, प्रवीण, वजिय, सहदेव, सुंदर, नरेश रहे।