बागपत के जिला बार एसोसिएशन में प्रशासनिक न्यायमूर्ति मौहम्मद असलम को ट्राफी देकर सम्मानित करते
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। जिला बार एसोसिएशन की लाइब्रेरी में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने प्रशासनिक न्यायमूर्ति मोहम्मद असलम व जिला न्यायाधीश सुधीर कुमार का स्वागत किया। उन्हें अशोक स्तंभ भेंट किया गया।
एल्डड कमेटी के चेयरमैन नरेंद्र पाल शर्मा ने एसोसिएशन की ओर से किशोर न्याय बोर्ड एवं ट्रिब्यूनल कोर्ट को जिला न्यायालय में स्थापित कराने, सिविल कोर्ट ज्यूरीडिक्शन में एक लाख से बढ़ाकर पांच लाख रुपये तक के वादों को निस्तारित किए जाने के लिए आग्रह किया। न्यायमूर्ति मोहम्मद असलम ने जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्येंद्र खोखर, महामंत्री महेंद्र बंसल, रामपाल नेहरा, पूर्व अध्यक्ष बिजेंद्र तोमर, डीजीसी सुनील पंवार, एडीजीसी भूपेंद्र शर्मा, संजय पंवार, अनुज ढाका, कपिल डेढ़ा, नवल पंवार, नरेंद्र पंवार, आजाद धामा, अतुल, प्रशांत त्यागी, एडीजीसी इंद्रपाल सिंह, तेजवीर सिंह, संजय गौड़ आदि मौजूद रहे। संवाद