फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बारिश के मौसम हुआ ठंडा, धूप से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। पिछले तीन दिन से हो रही बारिश के बाद मौसम ठंड हो गया है। इससे लोगों ने फिर से गर्म कपड़े निकाल लिए। वहीं धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। बारिश से गेहूं और सब्जियों की फसल को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

यहां अधिक गर्मी होने के कारण लोगों ने गर्म कपड़े उठाकर रख दिए थे, क्योंकि लोगों को नहीं पता था कि फिर से ठंड शुरू हो जाएगी। तीन दिन लगातार हुई बारिश के बाद से मौसम ठंडा हो गया और अधिकतम तापमान भी 20 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। इससे ठंड अधिक हो गई थी और ठंड के कारण लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए थे। रविवार को धूप निकलने के बाद लोगों को ठंड से राहत मिली। वहीं बारिश के कारण गेहूं की फसल गिरने से जिले में करीब 15 फीसदी नुकसान हुआ है। सबसे ज्यादा नुकसान सब्जियों की फसल को पहुंचा है। इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें