फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से नगर की सड़कें बनी जलमग्न

Tue, 26 Jul 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
बड़ौत में सोमवार को हुई बारिश से बाजार में भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोमवार को बारिश से जहां लोगों ने भीषण गर्मी से राहत की सांस ली ,वहीं पालिका की पोल खोल दी। बारिश से पूरे नगर की सड़कें ही नहीं, बस्तियां और कार्यालय भी जल मग्न हो गए। इससे जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। 
विज्ञापन


 नगर में सोमवार की सुबह से ही पड़ रही बारिश ने पालिका की पानी निकासी की व्यवस्था की पोल खोल दी। जिधर देखों उधर ही सड़कें जलाशय का रूप धारण किए हुए थी।

भगवान महावीर मार्ग, नया बाजार, कोताना रोड, बिजरौल रोड, बावली रोड, गुराना रोड, गांधी रोड, नेहरू रोड, पट्टी चौधरान, देव नगर आदि मुहल्लों की बस्तियों में पानी की निकासी न होने के कारण घरों में पानी जा घुसा। इससे जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। विद्युत व्यवस्था चौपट हो गई। नगर के बाजारों में दुकानों में पानी जा घुसा। इससे दुकानदारों को आर्थिक हानि से जूझना पड़ा। देर शाम तक नगर के लोग जलभराव की स्थिति से जूझ रहे।
विज्ञापन


 इतना ही नहीं तहसील, सीओ कार्यालय, नगर पालिका, ब्लॉक, सीएचसी में भी जलभराव की स्थिति बनी हुई थी। सीओ कार्यालय में तो दमकल विभाग के पंपिंग सैट से पानी निकालने का काम कराया, लेकिन  बारिश के चलते कार्यालय फिर भी जलमग्न रहा। 

यूं तो नगर में बरसात का मौसम नगरवासियों के लिए मुसीबत भरा होता है। हर बार यहां के लोगों को जल भराव की समस्या झेलनी पड़ती है, लेकिन नगर पालिका परिषद द्वारा इसके पुख्ता इंतजाम अभी तक नहीं किए।

इस संबंध में अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने कहा नालों की सफाई का कार्य चल रहा है। अत्यधिक बारिश होने के कारण सड़कों पर पानी भरा, फिर निकल गया। कहां कमी है उसको दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें