फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 100 भवनों में लगेंगे रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

Sat, 26 Apr 2025 05:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। बागपत व पिलाना ब्लॉक के सौ भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाएंगे। इनके लगने से बारिश के पानी का संचयन किया जाएगा।
लघु सिंचाई विभाग ने अटल भूजल योजना में पिलाना व बागपत ब्लॉक के गांवों में 53 सार्वजनिक भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाने के लिए 1.46 करोड़ रुपये का प्रस्ताव गत सप्ताह भेजा था। अब लघु सिंचाई के मुख्य अभियंता ने इनकी संख्या कम बताकर ज्यादा भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाने को प्रस्ताव तलब किया है।
विज्ञापन

अवर अभियंता अमित देशवाल ने बताया कि सार्वजनिक भवनों को चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 100 भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाने को प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय को भेजने के लिए कार्य किया जा रहा। इनका निर्माण होने से हर साल वर्षा का जल बेकार बहने के बजाय जमीन के अंदर जाएगा, जिससे भूजल स्तर बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें