बड़ौत। बीते तीन दिन से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश ने गांव व शहर के सड़कों की सूरत बिगाड़ दी है। आलम यह है कि नगर में कई कॉलोनियों में हल्की बरसात में ही जलभराव की समस्या बन गई है। इसके चलते लोगों को पंप लगाकर पानी निकालना पड़ रहा है। वहीं, बरसात के दौरान कीचड़ से भरी सड़कों पर गुजरना दूभर हो गया है।
सूर्य के दर्शन नहीं हुए। बढ़ी गलन से लोग परेशान रहे। लकड़ियों के भीगने से कहीं-कहीं अलाव भी लोग ठीक से नहीं जला पाए। वहीं, बिस्तरों में भी लिपटकर ठंड से बचाव लोग करते रहे। आम दिनों की अपेक्षा सड़कों पर सन्नाटा पसरा
पंप लगाकर निकासी कराई
कई दिन से चल रही बरसात के दौरान नगर की अधिकतर कॉलोनियों में जलभराव की समस्या बन गई है। बिजरौल रोड स्थित मधुबन, पटेल नगर व बिनौली रोड स्थित न्यू रामनगर में जलभराव की समस्या ज्यादा है। सभासद योगेश तोमर ने जेनरेटर में पाइप लगाकर मधुबन व पटेल नगर में हुए जलभराव से लोगों को निजात दिलाई।
एक दर्जन से अधिक गांवों में जलभराव
बरसात से सिनौली, मलकपुर, बावली, हिलवाड़ी, जौनमाना, ढ़िकाना, बड़ौली, दोघट, दाहा, बरनावा, सिरसली, बामनौली समेत दर्जनों गांवों मेें लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा। अधिकतर गांवों में पानी निकासी नहीं होने के कारण जलभराव की समस्या बनी रही।